Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsTraffic Disruption on Pithoragarh-Tanakpur NH Sparks Congress Outrage

टनकपुर एनएच में यातायात सामान्य न होने से रोष
संक्षेप:
पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर यातायात सामान्य न होने से कांग्रेस में रोष उत्पन्न हुआ है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी ने कहा कि यह सड़क पिथौरागढ़ और चंपावत की लाइफलाइन है, जो लगातार बंद है। इसके...
Sep 08, 2025 03:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच में यातायात सामान्य न होने से कांग्रेस में रोष है। सोमवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी ने बयान जारी कर कहा कि पिथौरागढ़ और चंपावत की लाइफलाइन कहे जाने वाला यह एनएच लगातार बंद होने से आमजन को खासी दिक्कत हो रही है। कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद सड़क की हाल के जस के तस है। लुंठी ने केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र वह सिर्फ पिकनिक मनाने आते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से दैनिक रोजमर्रा की सामान के मूल्य में वृद्धि हो रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




