सुरक्षा दीवार बनाने के लिए नहीं हो रही है कार्रवाई
Mar 02, 2026 04:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
सड़क संकरी होने से लोगों को दुर्घटना का भय सता रहा है। पांखू-थल मार्ग में मसूरिया के पास सड़क खतरनाक स्थिति में है। सड़क में आवाजाही करने पर लोगों को

थल। पांखू–थल मार्ग पर मसूरिया के पास सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क संकरी होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को दुर्घटना का भय सता रहा है। मसूरिया के समीप सड़क की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। डामर उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। वहीं, सड़क के नीचे बनी सुरक्षा दीवार भी टूट चुकी है, जिससे मार्ग और अधिक जोखिमपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार तीन दिन पूर्व एक भारी वाहन संकरे हिस्से में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


