ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़आज मनरेगा कर्मियों की होगी कलमबंद हड़ताल

आज मनरेगा कर्मियों की होगी कलमबंद हड़ताल

गुरुवार यानि आज मनरेगा कर्मियों की कलमबंद हड़ताल होगी। मनरेगा कर्मचारी संगठन के जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र वल्दिया ने बताया कि मनरेगा कर्मियों को...

आज मनरेगा कर्मियों की होगी कलमबंद हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 24 Feb 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार यानि आज मनरेगा कर्मियों की कलमबंद हड़ताल होगी। मनरेगा कर्मचारी संगठन के जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र वल्दिया ने बताया कि मनरेगा कर्मियों को ग्राम्य विकास विभाग में समायोजित करने, ग्रेड पे, सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने, मानदेय सहित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। बावजूद इसके मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा। कहा सरकार की बेरुखी के चलते मनरेगा कर्मचारी गुरुवार को कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। कहा आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें