धसाड़ विनायक में लगेगा नाट्य मेला

Mar 11, 2026 04:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

पिथौरागढ़। डीडीहाट विधानसभा के धसाड विधसाड विनायक में लगेगा नाट्य मेला धसाड विनायक में लगेगा नाट्य मेला धसाड विनायक में लगेगा नाट्य मेला धसाड विनायक म

धसाड़ विनायक में लगेगा नाट्य मेला

पिथौरागढ़ में डीडीहाट विधानसभा के धसाड़ विनायक, बत्यूली में तीन दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक नाट्य मेले का आयोजन किया जाएगा। छुरमल देव धार्मिक और सांस्कृतिक नाट्य मेला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि 27 मार्च से 29 मार्च तक धार्मिक व सांस्कृतिक नाट्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य नाटक शिव शक्ति, हरि दर्शन, शिव मार्कण्डेय भष्माषुर कथा का मंचन किया जाएगा। कथावाचक राजेंद्र सेमवाल शास्त्री, श्रीश चंद्र जोशी, पंडित नीरज उपाध्याय धर्म चर्चा करेंगे और क्षेत्रीय लोक गायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। कुमाऊंनी कलाकार जितेंद्र तोमक्याल, राकेश पनेरु, कैलाश कुमार, हैरी धपौला, मैंगी राज, कमल नयन, अमित गोस्वामी, नागेंद्र प्रसाद जोशी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

संयोजक देवकी नंदन उप्रेती, उपाध्यक्ष कुंदन सिंह बोरा, राधेश्याम उप्रेती, सचिव गिरीश चंद्र उप्रेती, महेंद्र कार्की, प्रेम प्रकाश जोशी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र जोशी मेले की तैयारियों में जुटे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।