ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़काली नदी किनारे सैन्य सम्मान के साथ हुई सैनिक मनमोहन प्रकाश की अंत्येष्टि

काली नदी किनारे सैन्य सम्मान के साथ हुई सैनिक मनमोहन प्रकाश की अंत्येष्टि

अरुणाचल प्रदेश के बोमरिला टैगा में तीन दिन पूर्व हुई दौबांस के जवान मनमोहन प्रकाश की मौत के बाद शनिवार को उसका शव यहां पहुंचा। सैनिक के शव के घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। बाद में झूलाघाट काली...

काली नदी किनारे सैन्य सम्मान के साथ हुई सैनिक मनमोहन प्रकाश  की अंत्येष्टि
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 16 Sep 2017 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अरुणाचल प्रदेश के बोमरिला टैगा में तीन दिन पूर्व हुई दौबांस के जवान मनमोहन प्रकाश की मौत के बाद शनिवार को उसका शव यहां पहुंचा। सैनिक के शव के घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। बाद में झूलाघाट काली नदी किनारे सैन्य सम्मान के साथ उसकी अंत्येष्टि की गई। शनिवार सुबह दौबांस के मनमोहन प्रकाश 25 पुत्र शिवराम का पार्थिव शरीर यहां विण पहुंचा। सैनिक के पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजनों की चित्कार से हर आंख नम हो गई। आधे दिन बाद काली नदी के किनारे लोगों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी। मनमोहन भारतीय सेना के 9 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें