ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़भाजपा विधायक चुफाल के घर में जमा होली का रंग

भाजपा विधायक चुफाल के घर में जमा होली का रंग

भाजपा विधायक विशन सिंह चुफाल के आवास में हुई होली में विधायक ने ढोलक तो वित्त मंत्री ने डपली बजाई।इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी सहित भाजपा के कई शीर्ष नेता होली के रंग में नजर...

भाजपा विधायक चुफाल के घर में जमा होली का रंग
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Tue, 19 Mar 2019 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा विधायक विशन सिंह चुफाल के आवास में हुई होली में विधायक ने ढोलक तो वित्त मंत्री ने डपली बजाई।इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी सहित भाजपा के कई शीर्ष नेता होली के रंग में नजर आए।मंगलवार को जिला मुख्यालय में विधायक चुफाल के तिलढ़ुकरी आवास में खड़ी होली हुई। इस दौरान जय बोलो यशोदा नंदन की सहित कई भक्ति आधारित होली का गायन किया गया। वित्त मंत्री पंत ने होली गायन के साथ कार्यकर्ताओं व लोगों को गले मिलकर बधाई दी। पूर्व काबीना मंत्री व विधायक चुफाल के घर होली के बहाने भाजपा के कई धड़ों के नेता एकजुट दिखाई दिए। इस दौरान लोक सभा चुनाव से पहले कुमाऊंनी होली में मतभेद मिटाकर एक साथ कदमताल करते नजर आए भाजपा के कई नेता चुनाव से पूर्व एकजुट दिखने की कोशिश करते आए। आयोजकों ने इसे पूरे तरह से पारिवारिक आयोजन बताया है। विधायक चुफाल ने कहा कि हर साल उनके आवास में होली पर इस तरह के कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। होली गायन में में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेन्द्र सिंह लुंठी, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी, भाजपा नेता गोविंद सिंह महर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, युवा नेता गेहराज पाण्डे सहित कई दिग्गज जुटे रहे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें