ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़बंसतोत्सव में ग्रीन वैली स्कूल के बच्चों ने असहाय लोगों के लिए लगाया कपड़ों का स्टॉल

बंसतोत्सव में ग्रीन वैली स्कूल के बच्चों ने असहाय लोगों के लिए लगाया कपड़ों का स्टॉल

ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल ने बसंतोत्सव में देव सिंह मैदान में गरीब और असहाय लोगों के लिए कपड़ों का स्टॉल लगाया है। जिसमें गरीब और असहाय लोगों को नि:शुल्क कपड़े बांटे जा रहे...

बंसतोत्सव में ग्रीन वैली स्कूल के बच्चों ने असहाय लोगों के लिए लगाया कपड़ों का स्टॉल
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Tue, 20 Feb 2018 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल ने बसंतोत्सव में देव सिंह मैदान में गरीब और असहाय लोगों के लिए कपड़ों का स्टॉल लगाया है। जिसमें गरीब और असहाय लोगों को नि:शुल्क कपड़े बांटे जा रहे हैं। मंगलवार को स्कूली बच्चों ने कपड़े का स्टॉल लगाकर सैकड़ों असहाय लोगों को कपड़े बांटे। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी ने कहा विद्यालय की ओर से समय-समय पर इस तरह के कार्य किए जाएंगे। कहा अगर कोई व्यक्ति गरीब और असहाय लोगों की मदद करना चाहता है तो स्टॉल में गरीब व असहाय लोगों के लिए कपड़े दे सकता है। इस दौरान कई जनसंगठनो और लोगों ने विद्यालय के प्रयास की सराहना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें