पिथौरागढ़ में नजूल मामले को लेकर विधायक का आभार जताया

Mar 14, 2026 11:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

पिथौरागढ़ में सोर नजूल भूमि फ्री होल्ड संघर्ष समिति ने भाजपा विधायक सुरेश गड़िया का आभार जताया। समिति के संयोजक उमेश लाल शाह ने कहा कि लोग नजूल नीति को आमजन के हित में खोलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विधायक गड़िया ने विधानसभा में लोगों के पक्ष में बात की, जिसके लिए समिति ने उनका धन्यवाद किया।

पिथौरागढ़ में नजूल मामले को लेकर विधायक का आभार जताया

पिथौरागढ़। सोर नजूल भूमि फ्री होल्ड संघर्ष समिति ने विधानसभा में नजूल भूमि प्रकरण को उठाए जाने पर भाजपा विधायक सुरेश गड़िया का आभार जताया। शनिवार को समिति के संयोजक उमेश लाल शाह ने कहा कि नजूल नीति को आमजन के हित में खोलने को लेकर राज्य में लोग संघर्षरत हैं। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधि की चुप्पी समझ से परे है। कहा कि विधानसभा सत्र में विधायक गड़िया ने अपने क्षेत्र के साथ ही राज्य में संघर्ष कर रहे और मालिकाना हक की मांग कर रहे लोगों के पक्ष में बात रखी। इसके समिति उनका आभार व्यक्त करती हैं। कहा पिथौरागढ़ आगमन पर समिति की ओर से विधायक का सम्मान किया जाएगा।

पार्षद सुशील खत्री, करन सिंह, नीरज जोशी, कृष्णा वर्मा, मदन साह, लक्ष्मी थापा, तारा थापा, मधु मल्होत्रा,आशीष, दीपक, नवीन, राजेन्द्र चिलकोटी, पूरन चंद्र जोशी, त्रिभुवन खत्री, राजू जोशी, शाहिद बख्श, महेश मखोलिया आदि ने आभार जताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।