महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला

Feb 13, 2026 03:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। महिला ने पेट में असहनीय पीड़ा की शिकायत की थी। सर्जनों की टीम ने ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति को स्थिर बताया है और उसे सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला

पिथौरागढ़, संवाददाता। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन कर एक महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला है। चिकित्सकों की टीम महिला की निगरानी में जुटी है,तबियत ठीक होने के बाद महिला को घर भेजा जाएगा। नगर के नयाबाजार निवासी एक महिला पेट में असहनीय पीड़ा की शिकायत लेकर बीते दिनों अस्पताल पहुंची। सर्जन डॉ.मुकेश कुटियाल ने जांच की तो सामने आया कि महिला के पेट में ट्यूमर है। गुरुवार को जिला अस्पताल में सर्जन डॉ. मुकेश, सर्जन डॉ. सौरभ पांगती, निश्चेतक डॉ. हिना ने महिला का सफल ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला। महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है।

महिला को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। चिकित्सक महिला पर नजर बनाए हुए हैं। ऑपरेशन में ओटी स्टॉफ सबाना बानो, रश्मि सत्याल, भावना चंद, राजेश बखरिया, भूपेंद्र बिष्ट ने सहयोग दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।