ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

सीओ शेखर चंद्र सुयाल और यातायात प्रभारी दरबान सिंह मेहता ने न्यू बियर शिवा स्कूल एवं देव सिंह इंटर कॉलेज में जागरुकता अभियान चलाया। जिसमें छात्रों को यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभाव, सामाजिक...

छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 05 Feb 2018 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

सीओ शेखर चंद्र सुयाल और यातायात प्रभारी दरबान सिंह मेहता ने न्यू बियर शिवा स्कूल एवं देव सिंह इंटर कॉलेज में जागरुकता अभियान चलाया। जिसमें छात्रों को यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभाव, सामाजिक बुराईयों और साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। सीओ सुयाल ने स्कूली बच्चों को ट्रैफिक फोर्स चिह्नित करना सिखाया। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों एवं युवाओं के लिए भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। इससे छात्रों और युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सकेगी। इस दौरान छात्रों ने स्वयं नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने को प्रेरित करने की शपथ ली। इस मौके पर बियरशिवा स्कूल की प्रधानाचार्या ममता मेहता, प्रधानाचार्य देव सिंह इंटर कालेज डॉ. अशोक कुमार पंत, बृजेश, नसीम और मोहन नाथ समेत कई लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें