Pithoragarh News: विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: राजकीय जगत सिंह पांगती बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्राओं ने कॉलेज परिसर की गंदगी और झाड़ियों को साफ किया। प्रधानाचार्य विमला रावत ने कहा कि सफाई की कमी से छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और नियमित सफाई के लिए कर्मी की तैनाती की मांग की।

Pithoragarh News: थल। राजकीय जगत सिंह पांगती बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने परिसर में लंबे समय से जमा गंदगी और घनी झाड़ियों की कटाई कर उसे साफ किया। प्रधानाचार्य विमला रावत ने कहा कि कॉलेज परिसर में जगह-जगह भारी गंदगी और झाड़ियां उगने के कारण छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आवागमन के समय जहरीले जीव-जंतुओं के छिपे रहने का खतरा भी बना हुआ था। कॉलेज के आसपास नियमित सफाई की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण मजबूर छात्राओं के साथ मिलकर उन्हें स्वच्छता अभियान चलाना पड़ा।
उन्होंने नियमित सफाई के लिए कर्मी की तैनाती की मांग उठाई।


