मदकोट स्कूल के 11 बच्चे छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित
मुनस्यारी के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट के छात्रों ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्टता दिखाई है। इस वर्ष 11 छात्रों का चयन हुआ है, जबकि पिछले वर्ष 13 छात्रों का चयन हुआ था। चयनित छात्रों को चार वर्षों तक प्रति माह 1000 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
मुनस्यारी। राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय छात्रवृति परीक्षा में साल दर साल नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। शनिवार को प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से 11 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। बीते वर्ष भी 13 बच्चों का चयन हुआ था। वर्ष 2023-24 में भी आठ बच्चों का चयन हुआ। बताया कि चयनित छात्र-छात्राएं दीपिका राणा, साक्षी धामी, गौरव धामी, मयंक कुमार, नेहा धामी, विनय भंडारी, रोशनी, दीक्षा, मानसी, दिया भंडारी व मोहित कुमार को चार वर्षो तक प्रतिमाह एक हजार कुल 48हजार रुपये छात्रवृत्ति के तौर पर मिलेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, खंड शिक्षाधिकारी डीगम्बर लाल आर्या्र डाइट प्राचार्य भास्करानंद पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया, ग्राम प्रधान मदकोट संजू धामी, एसएमसी अध्यक्ष प्रेम सिंह सयाना, तारा परिहार आदि ने खुशी जताई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


