ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़राजकीय हाईस्कूल नैनी सैनी के बच्चों ने रोपे पौधे

राजकीय हाईस्कूल नैनी सैनी के बच्चों ने रोपे पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर हरी सिंह थापा राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी के बच्चों ने पौंधे रोपे। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।...

राजकीय हाईस्कूल नैनी सैनी के बच्चों ने रोपे पौधे
Center,HaldwaniSun, 04 Jun 2017 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर हरी सिंह थापा राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी के बच्चों ने पौंधे रोपे। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं विद्यालय में एकत्र हुई। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इससे पूर्व विद्यालय में पर्यावरण को लेकर पोस्टर, कविता और निबंध प्रतियोगिता हुई। पाठक ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण के बिना जीवन असुरक्षित है। कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। पोस्टर में आरती थापा, कविता में सुमन और निबंध प्रतियोगिता में निकिता थापा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर इस दौरान शिक्षक भूपेंद्र सिंह डसीला, चंद्र कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, गोदावरी कार्की, चंद्रा पंत, गिरीश चंद्र सहित कई मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें