ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, घाटी क्षेत्रों में ओलावृष्टि व बारिश

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, घाटी क्षेत्रों में ओलावृष्टि व बारिश

सीमांत जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात व घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हुई है।बारिश से...

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, घाटी क्षेत्रों में ओलावृष्टि व बारिश
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 12 May 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सीमांत जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात व घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हुई है।बारिश से मुनस्यारी जौलजीबी सड़क ब्लाधार में बंद हो गई है।भारी चट्टान आने से सड़क में कई वाहन फंस गए हैं। भारत चीन सीमा से सटे बुंदी में भारी बारिश से सेना व स्थानीय लोगों की मुश्किल बड़ गई है।तवाघाट एनएच भी तपोवन में नाले के उफान में आने से कई घंटे बंद रहा। बाद में किसी तरह यातायात बहाल हो सका।

बुधवार को मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार सहित कई जगह बर्फबारी हुई।मानसरोवर यात्रा मार्ग में भी हिमपात हुआ। बुंदी क्षेत्र में भारी बारिश से सड़क बंद है। जिससे सेना के साथ स्थानीय लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। जौलजीबी मुनस्यारी सड़क व्यालधार में बंद है। जिससे इस सड़क में 20से अधिक वाहन फंसे हुए है। टनकपुर तवाघाट एनएच में भी तपोवन में नाले के उफना जाने से घंटों यातायात प्रभावित रहा। जिला मुख्यालय में भी भारी बारिश हुई। जनपद के कई हिस्सों में जमकर ओलावृष्टि से फसलों व फलों को नुकसान पहुंचा है।कनालीछीना, थल में आधे इंच से अधिक ओलों ने यहां काफी देर जन जीवन को भी प्रभावित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें