दो दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का समापन

Nov 17, 2025 12:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

पिथौरागढ में दो दिवसीय स्किल डेवलपमेंट व क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम आशीष भटगांई और मेयर कल्पना देवलाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को क्रिटिकल केयर प्रबंधन और फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी। सीमांत सेवा फाउंडेशन ने टैक्सी चालकों को प्राथमिक उपचार किट वितरित की।

दो दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का समापन

पिथौरागढ,संवाददाता। नगर के एक निजी होटल में आईएसएए व सीमांत सेवा फाउंडेशन के ओर से दो दिवसीय स्किल डेवलपमेंट व क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आशीष भटगांई व मेयर कल्पना देवलाल ने किया। शिविर में एम्स नई दिल्ली से डॉ. मोहित जोशी, राममूर्ति हॉस्पिटल बरेली से डॉ. निपुण अग्रवाल व वेदांता हॉस्पिटल बरेली से डॉ. दीप पंत रहे। इस दौरान चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को क्रिटिकल केयर प्रबंधन, आपातकालीन हस्तक्षेप और गंभीर रोगियों की देखभाल के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। राममूर्ति बरेली से आयी टीम ने पीजीआई और मानस एकेडमी के नर्सिंग छात्रों के साथ टैक्सी संचालकों को सीपीआर व फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी।

इस दौरान सीमांत सेवा फाउंडेशन ने सभी टैक्सी चालकों को दुर्घटना व आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार करने को फर्स्ट एड किट भी वितरित किए। मेयर देवलाल ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं, अचानक होने वाली स्वास्थ्य आपात स्थितियों और उपचार में देरी जैसी चुनौतियों के बीच सीमांत सेवा फाउंडेशन के ओर से सीपीआर ट्रेनिंग व फर्स्ट एड किट देना एक सराहनीय कदम है। वही डीएम भटगांई ने सीमांत सेवा फाउंडेशन को प्रदान की गई मोबाइल मेडिकल यूनिट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह यूनिट दूरस्थ और पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वही सीएमओ जीएस नबियाल ने सीमांत में निशुल्क चलाये जा रहे चिकित्सा शिविरों की प्रसंशा की। इस दौरान नर्सिंग अधिकारी मनोज लुंठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;