जाजर चिंगरी स्कूल के 6 बच्चे सैनिक स्कूल के लिए चयनित
पिथौरागढ़ के चिंगरी आदर्श विद्यालय के छह बच्चों का सैनिक स्कूल नैनीताल में चयन हुआ है। प्रधानाध्यापक चंदशेखर जोशी ने बताया कि सभी बच्चों ने पहले परीक्षा दी थी और सफल रहे। बच्चों के चयन से माता-पिता और शिक्षक दोनों खुश हैं, जो उनकी मेहनत का परिणाम मानते हैं।
पिथौरागढ़। छात्र चिंगरी आदर्श विद्यालय के छह बच्चों का एक साथ सैनिक स्कूल नैनीताल के लिए चयन होने से स्कूल में खुशी व्याप्त है। मंगलवार को प्रधानाध्यापक चंदशेखर जोशी ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र रमेश राम, विनीता भाटिया पुत्री शेखर भाटिया, पियूष कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, अदिती पुत्री कमल किशोर, कृष्णा पुत्र भगवान राम व मोनिका पुत्री मुकेश चंद्र ने सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए पूर्व में परीक्षा दी। सभी बच्चों का चयन हुआ है। इधर बच्चों के चयन से माता-पिता खुश हैं। उनका कहना है कि विद्यालयों के शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बच्चों की सफलता बता रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


