बाजार में पसरा सन्नाटा, चाय के लिए भी तरसे लोग
पिथौरागढ़ में नगर निकाय चुनाव के चलते मतदान के दिन सन्नाटा छाया रहा। लोग खाने-पीने की चीजों के लिए परेशान रहे और दुकानों के बंद रहने से उन्हें आवश्यक सामान नहीं मिल पाया। शाम को कुछ दुकानें खुलीं...

पिथौरागढ़। नगर में निकाय चुनाव मतदान के चलते में सन्नाटा पसरा रहा। खाने पीने की चीजों से लेकर आने जाने के साधन के लिए भी लोग बेबस रहे। हालांकि शाम होते-होते कुछ दुकानों के खुल जाने से लोगों को काफी राहत मिली। मतदान को लेकर गुरुवार को 53 बूथों में मतदान हुआ। जिसके चलते पूरे नगर भर में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों को जरूरत का सामान भी नहीं मिल पाया। दूध, दवा के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मतदान का असर नेपाली, बिहारी मजदूरी पर भी पड़ा। जिला मुख्यालय में हजारों की तादात में नेपाली, बिहारी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मजदूर कार्य करते हैं। मतदान के कारण मजदूर सड़क किनारे बैठ धूप का आनंद उठाते नजर आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।