ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़श्रीमद् भागवत कथा सुनने को जुटी भक्तों की भीड़

श्रीमद् भागवत कथा सुनने को जुटी भक्तों की भीड़

श्री कैलास आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण को पहुंचे। श्रीश्री 1008महामंडलेश्वर मां संतोषी ने भगवान और भक्ति का महत्व बताया। कहा कि मानव अपने कल्याण के लिए...

श्रीमद् भागवत कथा सुनने को जुटी भक्तों की भीड़
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 29 Apr 2019 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री कैलास आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण को पहुंचे। श्रीश्री 1008महामंडलेश्वर मां संतोषी ने भगवान और भक्ति का महत्व बताया। कहा कि मानव अपने कल्याण के लिए भगवान की शरण में जाए तो उसे सभी तरह के दु:खों से मुक्ति मिलती है।

सोमवार को प्रात: के यज्ञानुष्ठान के बाद व्यास पीठ से महामंडलेश्वर मां सतोषी ने भक्तों को जीवन के कल्याण के मंत्र बताए। कहा कि एकाग्रता, समर्पण व भगवान के प्रति गहरी आस्था से भक्त भगवान को प्रशन्न कर लेता है। कहा कि निष्काम भाव से की गई भक्ति हमेशा कल्याण का कारक बनती है। उन्होंने धरा पर भगवान श्रीकृष्ण, राम के अवतार के बारे में बताते हुए कहा कि मानव रुप में यहां आए भगवान ने जीवन के आदर्श प्रस्तुत किए। जिससे मानव प्रेरणा लेकर जीवन का उद्देश्य समझ सके। कहा कि दुष्टों के संहार व भक्तों के कल्याण के लिए भगवान अवतार लेते हैं। मां संतोषी ने कहा कि मानव भौतिक वस्तुओं के मोह से बाहर आकर श्री हरि का स्मरण करे तो उसका कल्याण निश्चित है। उसकी राह में ऐसी स्थिति में कोई बाध मुश्किल नहीं बन सकती।वाराणसी से आए प्रसिद्ध संगीतज्ञ जय पांडे जी की टीम ने संगीतमय भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें