कडाके की ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को सुबह का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 1 डिग्री से नीचे पहुंच गया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Mon, 30 Dec 2024 11:49 AM

पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह का तापमान जहां दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रात को पारा लुढककर एक डिग्री से भी नीचे पहुंच रहा है। वहीं सुबह 10 बजे धूप खिलने से लोगों को ठंड से निजात मिल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।