स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश को 21 को ट्रायल

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

प्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 21 मई को होंगे। चयन ट्रायल पिथौरागढ़ के सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह नौ बजे से होंगे। विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, बॉक्‍सिंग, फुटबॉल आदि में प्रवेश के लिए चयन होगा।

स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश को 21 को ट्रायल

संतोष, पिथौरागढ़। प्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आगामी 21 मई को चयन ट्रायल होगा। शुक्रवार को खेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक निर्धारित तिथि को सीमांत जनपद में सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह नौ बजे से चयन ट्रायल होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, बॉक्ंसिग, फुटबॉल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, बॉक्ंसिग, बैडमिन्टन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वालीबॉल, जिम्नास्टिक, तैराकी, निशानेबाजी, आईस खेलों व महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एथलेटिक्स, बॉक्ंसिग, बैडमिन्टन खेलों में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल लिए जायेगें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।