एएचटीयू का भौतिक सत्यापन अभियान जारी
Feb 14, 2026 04:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में एएचटीयू टीम ने गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की तलाश के लिए अभियान जारी रखा है। प्रभारी निरीक्षक सतीश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने झूलाघाट क्षेत्र में भौतिक सत्यापन किया और गुमशुदाओं के प्रचार के लिए पोस्टर और पम्पलेट चस्पा किए।

पिथौरागढ़। एएचटीयू टीम की ओर से गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश व पुनर्वास को लेकर अभियान जारी है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सतीश शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने झूलाघाट क्षेत्र में पहुंचकर गुमशुदाओं का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शर्मा ने बॉर्डर मीटिंग कर गुमशुदाओं के प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्र में पोस्टर व पम्पलेट भी चस्पा किए। टीम में अपर उप निरीक्षक प्रेम छिम्वाल, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल महेन्द्र महर मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




