ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक रमन को किया याद

पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक रमन को किया याद

जनपद के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को वैज्ञानिक चेतना विकसित कर विज्ञान के क्षेत्र...

पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक रमन को किया याद
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sun, 28 Feb 2021 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को वैज्ञानिक चेतना विकसित कर विज्ञान के क्षेत्र में नए शोध करने की अपील की गई।

पिथौरागढ़ के केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का शुभारंभ प्राचार्य कमला निखुर्पा ने महान वैज्ञानिक सीवी रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शिक्षक अशोक कुमार ओझा ने कहा कि डॉ.सीवी रमन ने 28 फरवरी 1928 को रमन इफेक्ट नाम से एक शोध किया। जिसके बाद 1930 में उन्हें नोबल पुरस्कार व 1954 में देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारत रत्‍न से सम्मानित किया गया। अरविंद खरवार ने सीवी रमन द्वारा किए गए रमन प्रभाव के सिद्धांत के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान नीरज बनकोटी, सुशील चंद्र, बीएमएस रावत, शैलेश गुप्ता, जगदीश पांडेय, अमित जोशी, संजय कोठियाल, जीबी पांडेय, विमल किशोर पांडेय, पिंकेश जांगिड, शंकर दत्त पंत, सुनील कुमार मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें