ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घर संसार सुखी बनाओ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घर संसार सुखी बनाओ

सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में बेटी दिवस मनाया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कहा बेटियों से ही संसार है। कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घर संसार सुखी बनाओ का नारा देकर लोगों को...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घर संसार सुखी बनाओ
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 28 Sep 2020 03:03 PM
ऐप पर पढ़ें

सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में बेटी दिवस मनाया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कहा बेटियों से ही संसार है। कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घर संसार सुखी बनाओ का नारा देकर लोगों को बेटी के महत्व समझाया। खड़कोट में आयोजित कार्यक्रम में बेटी दिवस पर प्रधानाचार्य पाठक ने बेटियों को पौधे लगे गमले भेंट कर पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों से संसार है। कहा सभी को बेटियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बेटियों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा के लिए पर जोर देने को कहा। सीमांत क्षेत्र में वर्ष 2005 से प्रधानाचार्य पाठक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घर संसार सुखी बनाओ कार्यक्रम चलाकर लोगों को जगरूक कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासनिक अकादमी नैनीताल से समावेशी विकास और महिला सशक्तीकरण का प्रशिक्षण भी लिया है। प्रधानाचार्य की इस पहल की विभिन्न संगठनों ने सराहना की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें