रुप सिंह को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

गोविंद चावला, बेरीनाग। हिमालया इंटर कॉलेज के शिक्षक रूप सिंह को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें गणित पढ़ाने के लिए यह सम्मान दिया गया, जिसमें पिछले पांच वर्षों में उनके छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर शिक्षा अधिकारियों और अन्य शिक्षकों ने खुशी जताई।

रुप सिंह को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

गोविंद चावला, बेरीनाग। हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी के शिक्षक रूप सिंह को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से रामनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिषद सचिव विनोद प्रसाद सिम्लटी व कौशल एकेडमी इंटरनेशनल के निदेशक डॉ. गिरीश घुगत्याल ने उन्हें ये सम्मान दिया। बताया शिक्षक रूप सिंह पिछले एक दशक से बोर्ड के छात्र-छात्राओं को गणित पढ़ा जा रहे है। जिसमें लगातार पांच वर्षों से गणित में आठ से अधिक छात्र-छात्राओं ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

रूप सिंह को सम्मान मिलने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तरूण पंत, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, एसडीएम खुशबू पांडे, प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट, प्रबंधक प्रकाश कार्की, संरक्षक चन्द्र सिंह कार्की, उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र पपोला, मंजू कार्की, ध्रुव पंत, भास्कर पंत, ललित कार्की, कमलेश जोशी, कमला पंत, यति रौतेला, नरेंद्र महरा सहित अन्य शिक्षकों ने खुशी जताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।