पिथौरागढ़ में रिटायर्ड पोस्टमैन पुनेठा के निधन से शोक की लहर
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के जाख पुरान क्षेत्र में सेवानिवृत्त पोस्टमैन अखिलानन्द पुनेठा (68) का निधन हो गया। हिलजाला मेले में मुख्य कार्यकर्ता रहने वाले पुनेठा का अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पर किया गया। उनके पुत्रों ने चिता को मुखाग्नि दी, जबकि जाख व्यापार संघ ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पिथौरागढ़। जाख पुरान क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त पोस्टमैन अखिलानन्द पुनेठा (68) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। हिलजाला मेला पुरान में मुख्य कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय रहने वाले पुनेठा ने बीते रोज गुरुवार को अंतिम सांस ली। रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र चन्द्र प्रकाश प्रकाश पुनेठा और दीपक पुनेठा ने चिता को मुखाग्नि दी। जाख व्यापार संघ ने पुनेठा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


