बंदरों के आतंक से लोग परेशान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़बेरीनाग नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदर फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुँचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि बंदर जब भगाने की कोशिश की जाती है, तो वे काटकर घायल कर देते हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाएगा।

बेरीनाग नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग इन दिनों बंदरों के आंतक से परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर फसलों के साथ ही लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है। बताया काफी संख्या में बंदर गलियों व छतों पर घूम रहे हैं। कहा जब लोग उन्हें भगाने का प्रयास करते हैं तो वे उन्हें काटकर घायल कर रहे हैं। कहा कई बार शिकायत करने के बाद भी बंदरों को पकड़ा नहीं जा रहा है। इधर वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने कहा कि जल्द ही गांव में बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है
ये भी पढ़ें:बंदरों के आतंक से लोग परेशान
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


