ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ में राम नवमी को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

पिथौरागढ़ में राम नवमी को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

जनपद में राम नाम नवमी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। मंदिरों में...

पिथौरागढ़ में राम नवमी को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 24 Oct 2020 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में राम नाम नवमी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर लोगों ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

शनिवार को रामनवमी के अवसर पर नगर के उल्का देवी, वरदानी माता, कामाख्या देवी मंदिर में लोगों की भीड़ लगी रही। इन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं को पहुंचना शुरू हो गया था। लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी आराध्य देवी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। गंगोलीहाट हाटकालिका मंदिर में बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां महाकाली के दर्शन कर परिवार के सुख समुद्धि की कामना की। कोटकाड़ी कोकिला देवी मंदिर में भी पूरे दिन लोगों की भीड़ जुटी रही। मोस्टामानो में भी दिन भर वैदिक मंत्रों गूंजते रहे। ध्वज , चंडिका घाट, लछैर महाकाली, गुरना माता, कौशल्या देवी, शिवालय, ब्यानधूरा, भगवती मंदिर पौण, चंडिका धूरा, चंडिका घाट सहित कई मंदिरो में दिनभर भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें