Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsRajesh Rawat Re-elected as Business Chamber President with Significant Victory
बेरीनाग व्यापार मंडल के राजेश रावत दोबारा अध्यक्ष बनें

बेरीनाग व्यापार मंडल के राजेश रावत दोबारा अध्यक्ष बनें

संक्षेप:

व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर राजेश रावत ने पुनः जीत हासिल की है। मतदान में उन्हें 345 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी विनोद पाठक को 189 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर गणेश सिंह रावल ने 293 वोट प्राप्त किए। चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई और दोपहर दो बजे समाप्त हुई। विजयी प्रत्याशियों का जुलूस निकाला गया।

Dec 27, 2025 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर राजेश रावत ने बाजी मारी है। शनिवार को हुए मतदान में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों से शिकस्त दी। राजेश के सिर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद का ताज सजा है। इधर कोषाध्यक्ष पद पर गणेश सिंह रावल विजयी रहे। नगर के एक होटल में सुबह नौ बजे मतदान प्रकिया शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे तक चली। पंजीकृत कुल 576 व्यापारियों में से 540 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर राजेश और विनोद पाठक के बीच आमने-सामने का मुकाबला था। राजेश के पक्ष में 345 मत पड़ें। जबकि विनोद को 189 वोट ही मिलें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस तरह राजेश ने 156 मतों से विनोद के हराया। कोषाध्यक्ष पद पर गणेश और पुष्कर सिंह चस्का के बीच ही मुकाबला था। गणेश को 293 और पुष्कर को 239 मत मिलें। उपाध्यक्ष पर कमल खाती, महिला उपाध्यक्ष पायल खम्पा, महासचिव अमित सस्ते, उप सचिव पद पर भगवान कार्की के ही नामांकन होने से निर्विरोध चुना गया। जिला व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष जनक जोशी, महामंत्री नवल रावल, संगठन मंत्री हेम पंत ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए। बाद में देर शाम को विजय प्रत्याशियों के समर्थकों ने बाजार में विजय जुलूस निकालकर खुशी मनाई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम भी मौजूद रही। यहां चुनाव अधिकारी महेश पंत, कमलेश पंत, बलवंत धानिक, कैलाश चन्याल, कृपाल रौतेला, दीपक कालाकोटी, इन्द्र सिंह धानिक, दीपक बोरा, पंकज कार्की, देव सिंह गैडा, सुमित गोयल मौजूद रहे।