विवाह के लिए सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग
Apr 07, 2026 11:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के टकाना निवासी राजेंद्र सिंह बोहरा ने खाद्य पूर्ति विभाग से अपनी बेटी के विवाह के लिए सिलेंडर की मांग की है। उन्होंने 22 अप्रैल को होने वाली शादी के लिए अस्थाई गैस कनेक्शन पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि वैवाहिक कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

पिथौरागढ़। नगर के टकाना निवासी राजेंद्र सिंह बोहरा ने खाद्य पूर्ति विभाग से विवाह के लिए सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। मंगलवार को बोहरा ने खाद्य पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि आगामी 22 अप्रैल को उनकी बेटी का विवाह होना तय हुआ है। कहा कि 19 अप्रैल से ही वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। उन्होंने खाद्य पूर्ति अधिकारी से शासनादेश के अनुसार अस्थाई गैस कनेक्शन पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हो सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


