केएमवीएन संविदा कर्मियों की वरीयता सूची नहीं बनने से आक्रोश
कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ ने निगम प्रशासन के साथ पूर्व में हुए समझौतों को लागू नहीं होने पर आक्रोश जताया है। कहा कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। रविवार को केएमवीएन पर्यटक...
कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ ने निगम प्रशासन के साथ पूर्व में हुए समझौतों को लागू नहीं होने पर आक्रोश जताया है। कहा कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। रविवार को केएमवीएन पर्यटक आवास गृह में महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि अभी तक संविदा कर्मचारियों की वरीयता सूची तक नहीं बनी है। एक तरफ गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक ने जबरन कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी । वहीं केएमवीएन के प्रबंधन ने सेवानिवृत्ति के बाद भी रखकर शासन के नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। कई वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों का वेतन तक नहीं बढ़ाया गया है। सेवानिवृत्ति के बाद रखे कर्मचारियों को उच्च मानदेय दिया जा रहा है। गुरुरानी ने कहा कि एक ही राज्य में कार्यरत दोनों निगमों में अलग अलग नियम अपनाए जा रहे हैं। कहा निगमों के पर्यटक आवास गृहों को पीपीपी मोड में देने का विरोध किया जाएगा।