क्वांटम भौतिकी विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्वांटम भौतिकी के सौ साल की यात्रा विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्

क्वांटम भौतिकी विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई

गोबिंद चावला, बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्वांटम भौतिकी के सौ साल की यात्रा विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बिश्वा मोहन पाण्डेय के मार्गदर्शन में भौतिक विज्ञान विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान क्वांटम मैकेनिक्स की उत्पत्ति, उसके वैज्ञानिक विकास, महत्वपूर्ण खोजों व भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. ललित सिंह ने क्वांटम मैकेनिक्स को सरल व रोचक शैली से समझाया। इस दौरान उन्होंने प्लांक, आइंस्टीन, हाइजेनबर्ग और श्रॉडिंगर जैसे महान वैज्ञानिकों के योगदान के बारे में बताया। वही क्वांटम कंप्यूटिंग, क्रिप्टोग्राफी व नैनो तकनीक जैसे क्षेत्रों में इसके बढ़ते उपयोग पर भी प्रकाश डाला।

इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सौरभ सिंह ने पहला, नेहा बोहरा ने दूसरा, मानसी पंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान निर्णायक के तौर पर डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. प्रमेश टम्टा, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. प्रदीप दुर्गापाल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।