भट्टीगांव में फैले कूड़े की सफाई कराने की मांग

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

भट्टीगांव वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था की कमी से लोग आक्रोशित हैं। पूर्व वन सरपंच कैलाश चन्याल ने बताया कि कन्नैगैर नौले के पास कूड़े का ढेर लगा है। नगर पालिका सफाई की अपील कर रही है, जबकि कर्मचारी खुद कूड़ा डाल रहे हैं। इससे पीने के पानी पर असर पड़ रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

भट्टीगांव में फैले कूड़े की सफाई कराने की मांग

गोविंद चावला, बेरीनाग। नगर के भट्टीगांव वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था दुरस्त ना होने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्व वन सरपंच कैलाश चन्याल ने कहा कि भट्टीगांव कन्नैगैर नौले के समीप इन दिनों कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कहा कि एक और नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में स्वच्छता बोर्ड लगाकर लोगों से सफाई बनाए रखने की अपील की जा रही है। वहीं दूसरी ओर उसी के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह करने वाले कर्मचारी ही कन्नैगैर नौले के समीप कचरा डाल रहे हैं।

जिसका सीधा असर नौले के पीने वाले पानी पर पड़ रहा है, लोगों ने कहा यह नौला इलाके के लोगों के लिए पीने का मुख्य स्रोत है। लेकिन इसके समीप कूड़ा डालने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। चन्याल ने कहा की कई बार नगर पालिका को शिकायत देने के बाद भी स्थिति में सुधार नही हो रहा है। जिससे वार्ड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।