पिथौरागढ़ और चम्पावत में जिला स्तर पर जल्द गठित होंगी इकाइयां: वीरेंद्र
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल व्यापारियों के प्रत्येक संघर्ष में खड़ा प्रदेश संगठन प्रभारी
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल व्यापारी और जनहित से जुड़ी समस्याओं के संघर्ष में हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा नजर आता है और आगे भी खड़ा रहेगा। संगठन प्रभारी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर सभी जिला और नगर की इकाइयों की मजबूती के लिए संगठन का पुनर्गठन अभियान चल रहा है। इसमें तेज तर्रार और जुझारु व्यापारियों को प्रतिनिधित्व देने के लिए संगठन अभियान चला रहा है। संघर्षरत व्यापारियों को संगठन से सीधे जोड़ा जाएगा और उनको उचित सम्मान और दायित्व दिए जाएंगे। वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज से 40 वर्ष पूर्व व्यापारी उत्पीड़न के चलते जिन व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों को एकजुट कर व्यापार मंडल का गठन करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी उन सभी का मार्गदर्शन प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल को मिलता रहा है।
यह बड़े सौभाग्य की बात है। गुप्ता ने कहा संगठन के प्रमुख उद्देश्य व्यापारी हितों के साथ साथ गैर राजनीतिक और जनहित के मुद्दों की लड़ाई में भागीदारी करना है, देवभूमि की संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना और पर्वतीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की आवाज को उठाना है। इसलिए संगठन में दूरदराज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा तभी संगठन के गठन का वास्तविक लक्ष्य पूरा होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




