Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsProtests Erupt Over Blocked Roads in Bangapani Area Affecting Villagers
आमजन ने आवाजाही सुचारू करने की उठाई मांग

आमजन ने आवाजाही सुचारू करने की उठाई मांग

संक्षेप:

बंगापानी में मवानी दवानी-आलम दारमा मोटर मार्ग बंद होने से लोगों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान भावना देवी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में मोटर मार्ग का निर्माण पूरा हुआ, लेकिन पुल के पास गड्ढों के कारण...

Sep 08, 2025 12:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

बंगापानी। मवानी दवानी-आलम दारमा मोटर मार्ग में आवाजाही बंद होने से लोगों में खासा आक्रोश है। ग्राम प्रधान मदरमा भावना देवी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व बंगापानी से मवानी दवानी-आलम दारमा तक साढ़े सात किलोमीटर व दो वर्ष पूर्व मवानी से मदरमा तक तीन किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। साथ ही आलम दारमा व मदरमा को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। लेकिन पुल के समीप बने गड्ढों के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण दर्जनों गांवों के बुजुर्ग मरीजों,गर्भवती महिलाओं को मुख्य मोटर मार्ग तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्राम प्रधान मवानी दवानी अनिल सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान उमेश धामी ने कहा कि अगर 10 सितंबर से आवाजाही सुचारु नही हुई तो सभी लोग आंदोलन करने को बाध्य होगें।