बच्चों का भविष्य भी संकट में

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

पिथौरागढ़।बच्चों का भविष्य भी संकट में बच्चों का भविष्य भी संकट में बच्चों का भविष्य भी संकट में बच्चों का भविष्य भी संकट में बच्चों का भविष्य भी संकट

बच्चों का भविष्य भी संकट में

संतोष, पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन विस्थापन के विरोध में आंदोलन 55वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को पूर्व सैनिक संगठन ने कहा कि लोकतंत्र का जो स्वरूप वर्तमान में देखने को मिल रहा है, वह अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। सीमांत क्षेत्र के भविष्य, जनभावनाओं और जनचेतना की आवाज को जिस प्रकार अनदेखा और दबाया जा रहा है, वह लोकतंत्र की आत्मा के विपरीत है। आज की राजनीति मूल मुद्दों से भटककर सीमित विषयों तक सिमटती जा रही है। कहा कि नगर के संस्थानों के लगातार खत्म होने से बच्चों का भविष्य भी गंभीर संकट में पड़ सकता है। इस दौरान सीनियर सिटीजन संगठन के अध्यक्ष डीएन भट्ट,गिरधर सिंह बिष्ट,डॉ.नीरज चंद्र जोशी,शंकर सिंह सामंत,कृष्णा जोशी,आनंद सिंह,घनश्याम जोशी,पूरन जोशी,लक्ष्मण थापा,महेंद्र सिंह,कैप्टन रिटायर सुंदर सिंह मेहता शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।