पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों की अनदेखी कर रही है सरकार

Mar 03, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

पिथौरागढ़ में 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के खिलाफ धरना 16वें दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिकों ने सीमांत क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल केवल चुनाव के समय उनकी बातें करते हैं, जबकि अब उनकी आवाज़ अनसुनी की जा रही है। मयूख भट्ट ने चेतावनी दी कि उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों की अनदेखी कर रही है सरकार

पिथौरागढ़ में 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में चल रहा धरना 16वें दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र की लगातार अनदेखी की जा रही है। राजनीतिक दल चुनावों के समय सैनिकों के सम्मान और सीमांत विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, आज वह 15 दिनों से धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों की आवाज़ सुनने को तैयार नहीं है। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि पूर्व सैनिकों की बात अनसुनी करने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा,जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।