Protest Continues for Regularization Rules KMVN Employees Plant 2000 Trees नियमितीकरण की मांग को लेकर पौधरोपण जारी, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsProtest Continues for Regularization Rules KMVN Employees Plant 2000 Trees

नियमितीकरण की मांग को लेकर पौधरोपण जारी

पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 शीघ्र जारी करने को लेकर आंदो

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Fri, 27 Dec 2024 06:37 PM
share Share
Follow Us on
नियमितीकरण की मांग को लेकर पौधरोपण जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 शीघ्र जारी करने को लेकर आंदोलन 175वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि केएमवीएन कर्मियों ने टीआरसी परिसर में 175 विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। वहीं समूचे कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में दो हजार पौधे रोपित किए गए। कहा कि 30 दिसंबर को नैनीताल निगम मुख्यालय में महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें नियमितीकरण की मांग को लेकर भावी रणनीति तय की जाएगी। यहां हंसी बिष्ट, हर सिंह, शेर सिंह, पदम सिंह, वेद प्रकाश, सौरभ खोलिया, महेश कुमार, नरेंद्र थापा, नरेंद्र सिंह, दीपक, राजेंद्र मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।