ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़टैक्सी चालकों की हड़ताल से प्राइवेट वाहन चालकों ने जमकर काटी चांदी

टैक्सी चालकों की हड़ताल से प्राइवेट वाहन चालकों ने जमकर काटी चांदी

पिथौरागढ़ में टैक्सी चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान रहे। इसका निजी वाहन चालकों ने जमकर फायदा उठाया। निजी वाहन चालक दिन भर यात्रियों को यहां से वहां ले जाते रहे। यहां तक कि यात्रियों से मनमाना...

टैक्सी चालकों की हड़ताल से प्राइवेट वाहन चालकों ने जमकर काटी चांदी
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 06 Oct 2018 04:16 PM
ऐप पर पढ़ें

पिथौरागढ़ में टैक्सी चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान रहे। इसका निजी वाहन चालकों ने जमकर फायदा उठाया। निजी वाहन चालक दिन भर यात्रियों को यहां से वहां ले जाते रहे। यहां तक कि यात्रियों से मनमाना किराया तक वसूला गया। शनिवार को भी टैक्सी वाहन चालकों की हड़ताल जारी रही। इसके कारण टैक्सी स्टैंड में वाहनों की जगह यात्री ही दिखाई दिए। टैक्सी वाहन नहीं मिलने के कारण नेशनल हाइवे से जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ा, लेकिन आंतरिक मार्गों को जाने वाले यात्रियों के लिए वाहन नहीं मिल पाए। निजी वाहन चालकों ने इसका खूब फायदा उठाया। निजी वाहन चालक नगर के हर चौराहे में खड़े दिखाई दिए। जहां भी उन्हें यात्री आते दिखाई दिए वह उन्हें सवारी गंतव्य तक ले जाने के लिए तैयार दिखे। इस दौरान यात्रियों से मनमान शुल्क वसूला गया। मुख्यालय से रई, जाजरदेवल, पंडा, सलमोड़ा, जाखनी, वड्डा, विण, कासनी, एंचोली आदि जगहों को जाने वाले यात्रियों को दुगना किराया देने के लिए मजबूर होना पड़ा। यहां तक पिथौरागढ़ से लोहाघाट और चम्पावत तक जाने वाले यात्रियों से तीन सौ से अधिक किराया वसूला गया। इस दौरान पुलिस और परिवहन विभाग मूक दर्शक बने रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें