Pithoragarh News: अवैध रेत ले जाने पर पिकअप सीज
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: पुलिस ने पिथौरागढ़ जिले के ऐंचोली क्षेत्र में अवैध रेत ले जाने पर एक पिकअप वाहन को सीज किया। चालक हिमांशु कुमार को पकड़ा गया और मामले में खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। पुलिस ने अवैध रेत ले जाने पर एक पिकअप वाहन को सीज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज पुलिस ने ऐंचोली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को चालक हिमांशु कुमार पिकअप में अवैध रेत ले जाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर पिकअप को सीज कर लिया है।


