तीन लोगों को खोया हुआ मोबाइल लौटाया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़पिथौरागढ़ में अस्कोट पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल खोजकर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा। यह कदम स्थानीय लोगों के लिए राहत लाने वाला रहा।

पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने तीन व्यक्तियों का खोया हुआ मोबाइल लौटाकर उन्हें राहत पहुंचाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के तीन लोगों ने थाने में अपने मोबाइल के खोने की सूचना दर्ज कराई। सूचना के आधार पर एसओ सुरेश कंबोज, कांस्टेबल कैलाश चंद्र, महिला कांस्टेबल अर्चना रोंकली ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल को ढूंढकर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


