Pithoragarh News: विकास भवन में हंगामा, मारपीट और अभद्रता के आरोप में तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा
Pithoragarh News: विकास भवन में हंगामा, मारपीट और अभद्रता के आरोप में तीन नामजद समेत चार पर मुकदमाविकास भवन में हंगामा, मारपीट और अभद्रता के आरोप में तीन नामजद समेत चार

Pithoragarh News: प्रकाश, पिथौरागढ़। विकास भवन में सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों से मारपीट और महिला कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है,पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जीवन चंद्र जोशी ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 27 जुलाई को लक्ष्मी दत्त जोशी, सुबोध सिंह बिष्ट और धर्मेंद्र लाल वर्मा विकास भवन पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा किया।
कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 121(1), 132, 221, 351(1), 352 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


