बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर चालान
Mar 01, 2026 11:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाया। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस थानों ने मिलकर कुल नौ भवन स्वामियों का चालान किया। सभी को दस-दस हजार रुपये का चालान किया गया है।

पिथौरागढ़। जनपद में बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर पांच भवन स्वामियों के चालान किए है। डीडीहाट पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर दो भवन स्वामियों का चालान किया है। इधर धारचूला पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर दो लोगों का चालान किया है। पुलिस ने सभी भवन स्वामियों का दस-दस हजार का चालान काटा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



