शराब पीकर वाहन चलाने पर 11 पर कार्रवाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़पिथौरागढ़ में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया और 11 व्यक्तियों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।

पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई की है। सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को 11 व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की है।


