Pithoragarh News: एमवी एक्ट में 35 वाहन चालकों के हुए चालान
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में थल पुलिस ने बुंगाछीना, देवलथल और मेलपानी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 35 वाहन चालकों के खिलाफ बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट की अगुवाई में ये कार्रवाई की गई।

Pithoragarh News: पिथौरागढ़। थल पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुंगाछीना, देवलथल व मेलपानी में चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना लाइसेंस वाहन चलाने, बिना हेलमेट व क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, दुपहिया में तीन सवारी बैठने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है। टीम में अपर उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र शर्मा, अपर उप निरीक्षक दीपक लेखक रहे।


