Pithoragarh News: रमतोली के ग्रामीणों को जागरूक किया
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: धारचुला पुलिस ने रमतोली गांव में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, यातायात नियमों तथा सामाजिक सुरक्षा पर जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों को सहयोग का आश्वासन दिया।

Pithoragarh News: पिथौरागढ़। धारचुला पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज रमतोली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अम्बी राम सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की समस्याओं व सुझावों को सुनकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने आमजन को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति, यातायात नियमों के पालन व सामाजिक सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी।


