साल के आखिरी दिन शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 18 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा यातयात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 वाहन सीज किए हैं।
नगर में कुछ घटनाओं को छोड़कर थर्टी फस्ट शांति के साथ मनाया गया। देर रात तक लोग अपने-अपने घरों में नए साल का जश्न मनाते रहे। रात के बारह बजते ही कई लोगों ने आतिशबाजी भी की। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती। जगह-जगह लगे बेरियरों में पुलिस ने वाहन चालकों की चैकिंग की। इस दौरान शराब पीकर हंगामा काट रहे लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि बीती रात 18 लोगों का शांति भंग करने पर पकड़ा गया है। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चला रहे 20 वाहन को भी सीज किया गया है।