पुलिस व एसएसबी ने पर्यटकों को जागरूक किया
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में, पुलिस और एसएसबी ने काली नदी में राफ्टिंग कर रहे विदेशी पर्यटकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एसओ जौलजीबी प्रदीप कुमार ने पर्यटकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और सुरक्षित राफ्टिंग के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस की टीम में अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

पिथौरागढ़। पुलिस व एसएसबी ने काली नदी में राफ्टिंग कर रहे विदेशी पर्यटकों को जागरूक किया। इस दौरान एसओ जौलजीबी प्रदीप कुमार ने नन्दा देवी आउटडोर प्रा. लि. के माध्यम से राफ्टिंग कर रहे पर्यटकों को पुलिस की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही सुरक्षित राफ्टिंग करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश व स्थानीय सुरक्षा व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस दौरान टीम में अपर उपनिरीक्षक महेश पन्त, अपर उप निरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


