Pithoragarh News: यातायात नियमों की जानकारी दी
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में यातायात पुलिस ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्रभारी निरीक्षक यातायात मो. यूनुस ने अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने वाले बस और टैक्सी चालकों तथा विद्यालय प्रबंधन से स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।

Pithoragarh News: पिथौरागढ़। यातायात पुलिस ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक यातायात मो यूनुस की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उसका पालन करने को प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में लगे बस, टैक्सी चालकों व विद्यालय प्रबंधन को स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।


