नगर निगम के एक साल बेमिसाल पर उठाए सवाल

Feb 13, 2026 04:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

पिथौरागढ़ संघर्ष समिति ने नगर निगम के एक साल बेमिसाल कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। समिति ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय और रास्ते बदहाल हैं, और लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। डीएम को ज्ञापन देते हुए, उन्होंने नगर निगम पर समस्याओं के समाधान में विफल रहने का आरोप लगाया।

नगर निगम के एक साल बेमिसाल पर उठाए सवाल

पिथौरागढ़ संघर्ष समिति ने नगर निगम के एक साल बेमिसाल कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को समिति से जुड़े लोगों ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय-रास्तें बदहाल हैं। शहर के लोगों को पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी तक नहीं मिल पा रहा है। नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में दीपक तिवारी के नेतृत्व में समिति के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान तिवारी ने कहा कि नगर निगम एक साल बेमिसाल कार्यक्रम चला रही है पर सार्वजनिक शौचालयों, रास्तों की स्थिति बदहाल बनी हुई है। नगर में जगह-जगह कूडा फैंका गया है। कहा कि नगर निगम में आम आदमी की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

एक साल बेमिसाल कार्यक्रम का नारा देकर सिर्फ दिखावे का काम किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने कहा कि नगर में पूर्व में विद्युत व्यवस्था बेहतर थी अब व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। विद्युत कटौती से काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने डीएम से शहर की समस्याओं को दूर करने नगर निगम में कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsPithoragarh Struggle Committee Questions Municipal Corporation s Performance Amid Public Issues
;;;