पिथौरागढ़ में छरडी पर शराब की दुकानें रहेंगी बंद
Mar 01, 2026 04:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में 4 मार्च को होली के अवसर पर शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने सभी देशी और विदेशी शराब की दुकानों तथा बार को शाम 5 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने होली पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।

पिथौरागढ़ में होली की छरडी पर 4 मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने आदेश जारी कर देशी,विदेशी शराब की दुकानों व बार को 5 बजे तक बंद करने के आदेश दिए हैं। शराब कारोबारियों को किसी प्रकार की छूट,प्रतिकर व प्रतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन से होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



